फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी और ललितपुर में मिले कोरोना के 1199 मरीज, छह की मौत

Thu, 22 Apr 2021 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना से झांसी-ललितपुर में हालात बुरी तरह बिगड़ गए हैं। छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि, रिकॉर्ड 1199 नए मरीज मिले हैं। तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या के कारण अस्पतालों में जगह नहीं बची है।

विज्ञापन


बुधवार को झांसी में 4416 सैंपलों की जांच की गई। 851 मरीज पाए गए। इनमें मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टर के अलावा चार जूनियर डॉक्टर शामिल हैं। साथ ही जिलाधिकारी आवास में भी बच्ची समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण से पांच लोगों की मौत भी हो गई है। 

इनमें पॉल कॉलोनी और सागर गेट निवासी 65-65 वर्षीय वृद्ध, बड़ागांव गेट बाहर निवासी 57 साल की महिला, प्रेमनगर निवासी 68 साल की बुजुर्ग और उनाव गेट बाहर के 45 साल के व्यक्ति शामिल हैं। अब झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा 18819 पहुंच गया है। एक्टिव केस भी 6193 पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


एक महीने पहले तक 95 प्रतिशत से ऊपर रहने वाला रिकवरी रेट लुढ़ककर 66 प्रतिशत रह गया है। जबकि, मरने वालों की संख्या 199 हो गई है। वहीं ललितपुर में 1771 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 348 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। एक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें