फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियम पार्किंग; 118 नहीं एक घंटे के देने होंगे सिर्फ 30 रुपये

Thu, 18 Oct 2018 12:44 AM IST
amarujala
विज्ञापन
railway station, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम पार्किंग के अव्यवहारिक किराए को लेकर अगस्त में चलाई गई ‘अमर उजाला’ की मुहिम रंग लाई है। रेलवे प्रशासन ने दरों में बदलाव कर दिया गया है। नई दरों के हिसाब से चार पहिया चालकों को एक घंटे के 118 रुपये की जगह 30 रुपये ही देने होेंगे। दो घंटे के 50 रुपये और फिर हर घंटे के 100 रुपये देने होंगे। हालांकि, नई व्यवस्था में शुरूआती 20 मिनट के किराए की छूट खत्म कर दी गई है। नई दरों का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए लेखा विभाग भेजा गया है। नए टेंडर होने पर दरें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन


अभी रेलवे परिसर में संचालित पार्किंग व्यवस्था में आने वाले चार पहिया वाहनों से पहले बीस मिनट में कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। इसके बाद 21 से 30 मिनट तक 60 रुपये, 31 से 59 मिनट तक 118 रुपये, एक घंटे से दो घंटे तक 236 रुपये तथा इसके बाद 354 रुपये प्रति घंटे लिए जा रहे हैं। ठेकेदार ने एक तरफ प्रवेश व दूसरी तरफ निकास द्वार बना रखा है। प्रवेश द्वार में दाखिल होते ही रसीद काटकर समय डाला दिया जाता है। निकास द्वार से निकलने पर ही समय के हिसाब से किराया लिया जाता है। अगर दिन में कोई एक से अधिक बार भी स्टेशन आता है तो उससे दोबारा किराया लिया जाता है। किराए के  इस टैरिफ ने कार सवारों का बुरा हाल कर रखा है। ध्यान न देने पर 24 घंटे के 8124 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

इस अव्यवहारिक किराए के खिलाफ ‘अमर उजाला’ ने अगस्त में मुहिम चलाई थी। मुहिम में जनप्रतिनिधियों से लेकर हर वर्ग का समर्थन मिला। रेलवे प्रशासन ने भी किराए की विसंगतियों को स्वीकार किया और किराए में संशोधन करने का आश्वासन दिया। अब रेल प्रशासन ने नई दरों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नई दरों के हिसाब से रेलवे परिसर की पार्किंग में अब चार पहिया वाहन ले जाने पर पहले एक घंटे में 30 रुपये, दो घंटे में 50 रुपये और इसके बाद हर घंटे के हिसाब से 100 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन


अन्य स्टैंडों का किराया
रेलवे स्टेशन परिसर व आसपास क्षेत्र में एक कार स्टैंड, चार दो पहिया और प्रीमियम पार्किंग व्यवस्था लागू है। इसमें दो पहिया वाहन स्टैंड पर 24 घंटे के साइकिल के 10 रुपये और स्कूटर/ मोटरसाइकिल के 15 रुपये लिए जा सकते हैं।

फ्री लाइन में नहीं लगेगा किराया
वह वाहन चालक जो फ्री लाइन से होकर अपने वाहन ले जाते हैं और सवारियों को छोड़ने के बाद सीधा निकल जाते हैं। ऐसे वाहनों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

‘प्रीमियम पार्किंग की नई दरों को अनुमोदन के लिए लेखा विभाग भेजा गया है। अनुमोदन पर स्वीकृति मिलते ही नया टेंडर निकालकर नई दरें लागू कर दी जाएंगी।’ - विपिन कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें