फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडाल में युवकों के बीच झगड़ा, फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी

Thu, 18 Oct 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
firing, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
नवाबाद क्षेत्र के गुमनावारा में बुधवार को एक दुर्गा पंडाल में युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस पर एक युवक ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इससे पंडाल में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।   
विज्ञापन

 
बुधवार की दोपहर गुमनावारा में एक दुर्गा पंडाल के बाहर शिवम यादव व जय यादव भंडारे की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच रंजिशन एक युवक ने आकर गाली गलौज शुरू कर दी। विवाद होने पर युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और शिवम व जय की पिटाई कर दी। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों युवकों ने एक मकान में घुसकर जान बचाई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक युवक अपने साथियों के साथ भाग निकला।

पता चला है कि 14 अक्टूबर को शराब के नशे में आरोपी युवक ने सिगरेट मांगी थी। मना करने पर वह शिवम व जय से रंजिश मानने लगा। एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुमनावारा में दो पक्षों में मारपीट हुई है, लेकिन फायरिंग नहीं हुई। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें