फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 1.17 करोड़ सीताराम नाम लिखकर रामनाम बैंक में कराया जमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बैंक में लोग रुपये जमा करते हैं पर गुरसराय की एक बुजुर्ग महिला अवधेश तिवारी ने सवा करोड़ से अधिक सीताराम नाम लिखकर उसे अयोध्या स्थित रामनामी बैंक में जमा कराया है। परिजनों का कहना है कि पिछले 10 साल से वह इस भक्ति भाव में लीन रहकर इस काम में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन




गुरसराय निवासी अवधेश तिवारी का कहना है कि बचपन से ही वह भक्ति भाव में लीन रहती थीं। करीब 10 साल पहले उन्होंने सिर्फ भाव में आकर सीताराम नाम लिखना आरंभ किया। उसके बाद यह उनकी दिनचर्या में शुमार हो गया। अब रोजाना नौ से 10 घंटे इस नाम को लिखती है। अब तक उन्होंने 1,17,75,000 बार सीताराम लिखकर अयोध्या स्थित रामनामी बैंक में जमा करा चुकी हैं। अब भी यह कार्य जारी है। शेष पुस्तिकाओंं को वह जल्द अयोध्या स्थित बैंक में जमा कराएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें