फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू के चार छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू में हुआ कैंपस प्लेसमेंट, नौ का चयन
विज्ञापन


झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट (आईएचटीएम) विभाग में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। 39 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पांच अभ्यर्थियों को चुना गया। इससे पूर्व हुए साक्षात्कार का परिणाम घोषित हुआ जिसमें बीयू के चार छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।
विज्ञापन

आईएचटीएम विभाग में एसेप हॉली-डे प्राइवेट लिमिटेड के एच आर मैनेजर कपिलेश चौधरी और रजत कुमार ने एमबीए टूरिज्म और बीबीए टूरिज्म के छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। उसमें विषय, क्षेत्र, संभावनाएं सहित कई विषयों पर सवाल किए। साक्षात्कार के बाद पांच अभ्यर्थियों का चयन हुआ, कंपनी के स्वीकृति मिलने के बाद 3-4 दिन में परिणाम घोषित होंगे। आईएचटीएम के हेड प्रो. काबिया ने बताया कि आठ मई को ट्रिप काउंट प्राइवेट लिमिटेड ने चार छात्रों का चयन किया। चयनित छात्रों के नाम हिमांशु अग्रवाल, स्वदीप मथुरिया, विशाल गौर और प्रशांत शर्मा को ऑफर लेटर प्रदान किया गया है। साथ ही जानकारी दी कि अगले सप्ताह तीन अन्य कंपनियां साक्षात्कार लेने आएंगी। इस मौके पर प्रभाकर पांडेय, संजय कुमार, डॉ. शैलेंद्र तिवारी, आयुष सक्सेना, मुकुल खरे और हेमंत चंद्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें