फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा छोड़ रहे विद्यार्थियों पर सीधी नजर-CTY

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा छोड़ रहे विद्यार्थियों पर बोर्ड की सीधी नजर
विज्ञापन

झांसी। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं छोड़ने वाले विद्यार्थियों पर प्रयागराज बोर्ड सीधी नजर रखे है। यही कारण है कि बार-बार प्रयागराज बोर्ड केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दे रहा है कि वह प्रतिदिन परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों का विवरण विभाग की वेबसाइट पर दे। वहीं, बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में 1989 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंटर में बहीखाता एवं लेखाशास्त्र की परीक्षा में 804 में 766, कृषि वनस्पति विज्ञान में 194 में 183, कृषि अर्थशास्त्र में 93 में 92, फल व खाद्य संरक्षण में 27 में 26, परिधान रचना व सज्जा में 338 में 322, नर्सरी प्रशिक्षण में 57, पुस्तकालय विज्ञान में 9, एकाउंटेसी व अंकेक्षण में 14, रेडियो रंगीन टेलीविजन में 115, टंकण में 82 तथा गृह विज्ञान में 1684 ने परीक्षा दी। जबकि, इस परीक्षा में 158 विद्यार्थी दूर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने शिक्षक इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज में, जीआईसी प्राचार्य प्रदीप कुमार मौर्य ने सुभाष इंटर कॉलेज, महंत लक्ष्मण दास कन्या इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया। सचल दस्तों के हत्थे कोई नकलची नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें