फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल गुलाब देकर किया प्यार का इजहार-City

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल गुलाब देकर किया प्यार का इजहार
विज्ञापन

झांसी। वैसे तो प्यार, मुहब्बत का इजहार करने के लिए कोई दिन मुकर्रर नहीं किया गया है। लेकिन वेलंटाइन डे के दिन प्यार का इजहार करने का विशेष महत्व दिया जाता है। प्रेमी जोडे़ इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बुधवार को शहर भर में प्यार का इजहार करने वालों को काफी उत्साहित देखा गया। शहर के काफी युवाओं ने अपनी प्रेमिकाओं को लाल गुलाब व गिफ्ट देकर इस खास दिन का मनाया।
वेलंटाइन डे के दिन सुबह से ही शहर के बाजारों व फूलों की दुकानों में युवाओं की काफी भीड़ देखी जाने लगी। युवाओं ने सुर्ख गुलाब के अलावा गिफ्ट की जमकर खरीदारी की। इस खास पर्व को मनाने के लिए शहर भर के रेस्टोरेंट के अलावा होटलों में युवा जोड़ों को देखा जाता रहा। सुबह से ही पार्कों व किले में प्रेमी जोड़ों की चहलकदमी रही। वहीं, पुलिस व एंटी रोमियो दल इस विशेष दिन के मौके पर पूरी तरह से सक्रिय नजर आया। सादा वर्दी में तैनात पुलिस के सिपाही किला व पार्कों में प्रेमी जोड़ों को हिदायत देते नजर आए।
विज्ञापन

जमकर हुई फूलों की बिक्री
शहर के मालिनों के चौराहे पर स्थित फूलों की दुकानों पर लाल गुलाबों की बिक्री सुबह से लेकर शाम तक होती रही। इस खास दिन के लिए फूल विक्रेताओं ने पहले ही काफी संख्या में फूलों का इंतजाम कर लिया था। इसके अलावा सदर बाजार, सीपरी बाजार, हाट का मैदान पर भी फूलों की काफी बिक्री हुई।
विज्ञापन

शादीशुदा भी नहीं रहे पीछे
महानगर में अधिकतर युवाओं के अलावा शादीशुदा लोगों ने भी वेलंटाइन डे मनाया। शहर के पार्कों के अलावा रेस्टोरेंटों में शादीशुदा जोडे़ स्वयं व बच्चों के साथ प्यार के इस पर्व को मनाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें