फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जर्मन हैंगर’ के नीचे सज रहा प्रधानमंत्री मोदी का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 फरवरी को होने वाली जनसभा के लिए मंच बनाने का काम तेजी से जारी है। मंच लोहे के गर्डरों की मजबूत बुनियाद पर खड़ा किया जा रहा है। इसके ऊपर जर्मन हैंगर (पंडाल) बनाया जा रहा है। इस पर आंधी, पानी का कोई असर नहीं होगा। यानी मौसम की विपरीत परिस्थितियां होने पर भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान नहीं होगा।
विज्ञापन

बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार झांसी आ रहे हैं।

अपने इस दौरे में वे बुंदेलखंड के लिए पंद्रह अरब की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने जा रहे हैं। इस दृष्टि से प्रधानमंत्री का ये दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बालाजी रोड स्थित भोजला मंडी में होना है। यहां जनसभा के लिए 30 गुणा 65 फीट का विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। मंच की ऊंचाई जमीन से आठ फीट होगी।

मंच की मजबूत बुनियाद बनाने के लिए नीचे जमीन पर लोहे के गर्डर बिछाए जा रहे हैं। इससे वजन ज्यादा होने के बाद भी मंच जमीन में धंसेगा नहीं। इन गर्डर के ऊपर आठ-आठ फीट के लोहे के स्टैंड तैयार किए जा रहे हैं। इनके ऊपर मंच बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, मंच के ऊपर जर्मन हैंगर बनाया जा रहा है। दुनिया में जर्मन तकनीकी के पंडाल बेहतरीन माने जाते हैं। इसमें एल्युमीनियम के स्ट्रक्चर को जमीन में फाउंडेशन बनाकर नट - बोल्ट के जरिये कसा गया है। इसके ऊपर फ्रेम के ऊपर शीट तानी जाएगी। ये इतनी मजबूत होगी कि इस पर आंधी-तूफान तक का भी कोई असर नहीं होगा। बारिश होने की स्थिति में पंडाल के भीतर एक बूंद भी नहीं आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें