फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकिया घर-घर जाकर खोलेंगे डिजीटल बैंक खाते
विज्ञापन

झांसी। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ का शुभारंभ एक सितंबर को दिन में ढाई बजे जेल चौराहा स्थित प्रधान डाकघर में होगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती और पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा मौजूद रहेंगी। योजना के अंतर्गत शून्य राशि पर खुलने वाले खातों का हिसाब किताब ऑनलाइन रहेगा। हेल्पलाइन नंबर 155299 पर कॉल करने पर डाकिया आपके घर पहुंचकर खाता खुलवाने का काम करेंगे। इसमें पेपरलैस वर्किंग रहेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को योजना के संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने पत्रकारों को बताया कि योजना के अंतर्गत देशभर की डेढ़ लाख डाक शाखाओं में से 3250 में उद्घाटन होगा। एक सितंबर को झांसी, ललितपुर, जालौन जिले के प्रधान डाकघर, सीपरी बाजार, करारी, लहरगिर्द, गरियागांव और तालबेहट, जालौन की उपशाखा में इस योजना का शुभारंभ होगा। योजना का लाभ देने के लिए पोस्टमैन (डाकिया) और ग्रामीण डाक सेवकों को लगाया जाएगा। इस मौके पर सीनियर ब्रांच मैनेजर रवि यादव, जनसंपर्क अधिकारी अनूप व्यास मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह हैं विशेषताएं
---------------
- बचत और चालू खाता खोलने, मिनटों में पेपरलैस खाता खुलेगा।
- मनी ट्रांसफर, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग की सुविधा।
- क्यूआर कोड और बॉयोमीट्रिक प्रमाणीकरण के उपयोग से डिजीटल लेनदेन की मिलेगी अनुमति।
- आपका बैंक आपके द्वार की तर्ज पर मिलेगी बैंकिंग सेवा।
- न्यूनतम बैलेंस रखने की बाध्यता नहीं। नवीनतम तकनीक आधारित सेवाएं।
- डीबीटी, मनरेगा, सब्सिडी, छात्रवृत्ति का भुगतान।
- मुफ्त एटीएम और डेबिट कार्ड की सुविधा।
- चार प्रतिशत तिमाही ब्याज दर। मोबाइल ऐप आधारित भुगतान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें