फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में बनेगा राजकीय महाविद्यालय,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दी राजकीय महाविद्यालय की मंजूरी
- जल्द ही नगर निगम चिह्नित कर देगा जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर के छात्र- छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यहां एक और राजकीय महाविद्यालय बनेगा, जिसमें छात्र-छात्राएं दोनों एक साथ पढ़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को महाविद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी। यह जानकारी विधायक रवि शर्मा ने दी है।
विज्ञापन

महानगर में अभी एक मात्र राजकीय महिला महाविद्यालय बना है। पिछले दिनों विधायक रवि शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात कर महानगर में एक और राजकीय महाविद्यालय खोलने का आग्रह किया था। साथ ही सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवन का जीर्णोद्धार, राजकीय इंटर कॉलेज मैदान का विकास और बिल्डिंग को और सुंदर बनाने का आग्रह किया था। इस प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। इसमें से मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है। शासन ने जमीन चिह्नित करने को कहा है। विधायक ने बताया कि महाविद्यालय में छात्र- छात्रा दोनों पढ़ सकेंगे। नगर निगम महाविद्यालय की उपयोगिता के हिसाब से संबंधित क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें