फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज को मिल सकती मान्यता -City

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक कॉलेज की फोटो लगाएं
विज्ञापन

..................................................

आयुर्वेदिक कॉलेज को मिल सकती मान्यता

- सीसीआईएम की टीम को निरीक्षण में मानक लगभग पूरे मिले
- आउटसोर्सिंग से की जा रही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को सत्र 2018-19 की मान्यता मिल सकती है। केंद्रीय आयुष चिकित्सा परिषद (सीसीआईएम) की टीम को कॉलेज के निरीक्षण के दौरान अधिकतर मानक पूरे मिले हैं। जल्द ही सीसीआईएम कॉलेज में नए सत्र की मान्यता को हरी झंडी दे सकती है।
आयुर्वेदिक कॉलेज की मान्यता पर हर साल काले बादल मंडराते रहते हैं। चार साल तक मान्यता लटकने के बाद सत्र 2016-17 के लिए सीसीआईएम ने कॉलेज को प्रवेश लेने के लिए मान्यता दी थी। अगले सत्र 2017-18 में फिर से मानक अधूरे मिलने पर कॉलेज से मान्यता छीन ली गई। मौजूदा सत्र 2018-19 की मान्यता के लिए कॉलेज ने आवेदन किया था। सीसीआईएम की टीम दो बार कॉलेज का निरीक्षण कर चुकी है। एक सप्ताह पहले भी सीसीआईएम की दो सदस्यीय टीम ने कॉलेज में बने चिकित्सालय, छात्रावास, प्रशासनिक भवन आदि का निरीक्षण किया था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि सीसीआईएम की टीम को लगभग सभी मानक पूर्ण मिले हैं। कॉलेज में हायर फैकल्टी पूरी हैं। लाइब्रेरी में 12 हजार से अधिक किताबें हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी चल रही है। सृजित 80 पदों में सिर्फ 15 पद पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं। रिक्त पदों की पूर्ति आउटसोर्सिंग से की जा रही है। जल्द ही कमी दूर कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सत्र की मान्यता मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन



25 से पहले आ सकता पत्र
आगामी एक जुलाई 2018 से आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थानों में नए सत्र की शुरूआत होनी है। 25 जून से नीट की काउंसिलिंग शुरू हो रही है। ऐसे में इससे पहले सीसीआईएम से मान्यता मिलने का पत्र आने की संभावना है।
विज्ञापन



20 सीट बढ़ाने का प्रस्ताव
कॉलेज प्राचार्य ने शासन को पत्र भेजकर 20 सीट बढ़ाने की मांग की है। मौजूदा समय में कॉलेज में बीएएमएस की 40 सीटें हैं। प्राचार्य ने बताया कि 60 सीटों के लिए चिकित्सालय में 100 बेड की जरूरत होती है। मौजूद समय में 60 बेड हैं। 40 बेड बढ़ाने की उनके पास व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें