फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-------
नाले में दौना-पत्तल फेंकने वालोें पर पांच हजार जुर्माना
झांसी। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने सोमवार को मेहंदी बाग और नटबली नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि नटबली नाले में नरिया बाजार के दुकानदार दौना-पत्तल डाल दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाले में दौना-पत्तल डाले तो चालान किया जाएगा। लक्ष्मण गंज में दो दुकानदारों ओमप्रकाश व पंकज के खिलाफ कार्रवाई भी की गई और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। मोहल्ला दरीगरान में खराब हैंडपंप सुधरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रिसाला चुंगी से गल्ला मंडी रोड का निरीक्षण किया। नाले के किनारे कुछ लोगों का अतिक्रमण पाया गया, उन्होंने हटाने को कहा। बिजली के खंभों को 15जून तक हर हाल में शिफ्ट करने को कहा, ताकि सड़क चौड़ीकरण कार्य तेजी से किया जा सके। मेहंदी बाग नाले में खराब गद्दों का ढेर लगा था। पठला हनुमान मंदिर के पास नाले की उचित सफाई नहीं की गई थी, उन्होंने सहायक अभियंता अगम कटियार से स्पष्टीकरण मांगा। इस मौके पर संयुक्त नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता एलएन सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें