फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: तीन ट्रेनें निरस्त, यात्री परेशान रहे-City

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा मेल, ताज और उत्कल एक्सप्रेस निरस्त
विज्ञापन

- 12 से अधिक ट्रेनें दो से 24 घंटे तक की देरी से आईं
- दिल्ली की तरफ जाने के लिए परेशान रहे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मौसम साफ होने के साथ ही ट्रेनों की गति में सुधार होना शुरू हो गया है। मगर, इसके बाद भी तकनीकी कारणों से बुधवार को निजामुद्दीन से झांसी के मध्य चलने वाली अप और डाउन की ताज एक्सप्रेस, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल और हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया।12 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से 24 घंटे की देरी से आईं।
मंगलवार को झांसी से गई ताज एक्सप्रेस दिल्ली बुधवार की सुबह पहुंच सकी। इस कारण रेल प्रशासन को बुधवार के दिन ताज एक्सप्रेस का संचालन रद्द करना पड़ा। चूंकि, बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए दिल्ली जाने के लिए यह गाड़ी सबसे सुलभ मानी जाती है। मजबूरन यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए दूसरी सवारी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। इस कारण देरी से चल रही दिल्ली की तरफ जाने वाली पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, पठान कोट एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस आदि गाड़ियों के जनरल कोच में पैर रखने की जगह नहीं रही। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल और हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस के निरस्त रहने से भी यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

इसी तरह झांसी से सुबह छह बजे कानपुर की तरफ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दैनिक व आम यात्रियों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। मगर, यह ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से रवाना हुई। इस कारण अधिकांश यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े।
विज्ञापन

बरौनी से अर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस 24 घंटे, गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस सात घंटे, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल चार घंटे, अमृतसर से रायपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे आदि ट्रेनें देरी से आईं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें