झांसी। सोमवार को जिले में कोरोना के 114 नये मरीज सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,043 पर पहुंच गई है। तीन लोगों की मौत भी हो गई। इस तरह चार माह के दरम्यान 111 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मरीज 27 अप्रैल को सामने आया था। ओरछा गेट निवासी 59 वर्षीय एक महिला में इस महामारी का संक्रमण पाया गया था। इसके बाद शुरुआत में रोजाना दो - चार मरीज सामने आते रहे। लेकिन, जुलाई और अगस्त माह में संक्रमण ने एकदम रफ्तार पकड़ ली। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,043 पर पहुंच गई है। सोमवार को 2,061 नमूनों की जांच हुई और इनमें 114 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 111 पर जा पहुंचा है। जिले में कोरोना संक्रमित की पहली मौत चार मई को हुई थी। इसके बाद से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है।
जिन तीन संक्रमितों की मौत हुई है उनमें चमनगंज सीपरी बाजार के 53 वर्षीय एक व्यक्ति है। उन्हें बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया थ। इसके अलावा बड़ागांव गेट बाहर नारायण बाग के पास निवासी 55 वर्षीय एक महिला की भी मौत हुई है। महिला को भी बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका डायबिटीज से भी ग्रसित थी। वहीं, भरतपुरा बबीना के 53 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। उन्हें बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था।
3,749 दे चुके हैं कोरोना को मात
झांसी। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ इस महामारी की जकड़ से आजाद होने वालों की संख्या भी खासी है। अब तक 3749 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। इनमें से 126 को सोमवार को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 81.75 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो प्रदेश के रिकवरी रेट से कहीं अधिक है। वर्तमान में जिले में 809 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें 112 को छोड़कर बाकी सभी बगैर लक्षण या सूक्ष्म लक्षण वाले रोगी हैं।
इन इलाकों में मिले नये मरीज
झांसी। सोमवार को जिले में कोरोना के 114 नये मरीज सामने आए। ये मरीज चमन गंज सीपरी बाजार, बबीना कैंट, लालगंज डेली, बीकेडी चौराहा, मेडिकल कैंपस, मिशन कंपाउंड, महेंद्र पुरी कॉलोनी, नई बस्ती, नगरिया कॉलोनी, पंडवाहा, मेन रोड बबीना, हीरापुरा नगरा, सदर बाजार, पटेल नगर गरौठा, बड़ाबाजार, बाजार गुरसराय, जावन सकरार, बैंकर्स कॉलोनी, झोकनबाग, तलैया मुहल्ला नगरा, रेलवे कॉलोनी, लहरगिर्द, पाल कालोनी, हंसारी, रमपुरा टहरौली, एसआईसी स्कूल के सामने सीपरी, आशिक चौराहा, संगम विहार, मेवातीपुरा, बामौर, बाहर सैंयर गेट, पुलिया नंबर नौ, कैमासन पुरम, जेडीए कॉलोनी वीरांगना नगर, बड़ागांव, परवारन, कुरेचा, बाजार बरुआसागर, तलैया मुहल्ला, खातीबाबा, पंचवटी, गोंदू कंपाउंड, सदर बाजार आदि इलाकों में मिले हैं।