फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी विरोधी है मोदी सरकार: आरपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी विरोधी है मोदी सरकार: आरपी सिंह
विज्ञापन

झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कर्मचारी विरोधी है। नई सरकार बनने के बाद अगर कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं र्हुइं तो संघ जून के बाद आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। यह बात उन्होंने बुधवार को वर्कशाप आडीटोरियम में आयोजित मंडलीय परिषद सभा के दौरान पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों के समूह ने रेल संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा था कि न्यू पेंशन स्कीम, न्यूनतम वेतन में संशोधन व फिटमेंट फार्मूला में सुधार जल्द हो जाएगा। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। साथ ही 23 अप्रैल 2019 को केबिनेट सचिव के साथ बैठक में स्पष्ट कर दिया गया कि सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो पुन: हड़ताल कर चक्का जमा करने का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंडलीय परिषद की सभा में महामंत्री ने बीस सूत्रीय मांगों को सदस्यों के समक्ष रखा। इसमें ग्रुप सी के अपेक्स लेवल को ग्रुप बी में अपग्रेड करने, लोको पायलट को ग्रेड पे 4600 देने, टेक्नीशियन सेकेंड को टेक्नीशियन फर्स्ट में मर्ज करने, टिकट चेकिंग स्टाफ को रनिंग स्टाफ मानने आदि मांगे शामिल थीं। मंडल सचिव बीजी गौतम ने कहा कि ईसीसी सोसायटी में ब्याज की गणना त्रुटिपूर्ण है। कर्ज की कटौती आमतौर पर एक किश्त ज्यादा की जाती है। मंडल अध्यक्ष रामकुमार ने ईसीसी सोसायटी चुनाव में जुटने का आह्वान किया। सभा में मंडल उपाध्यक्ष बीके सिंह, जेके चौबे, नीलम सिंह, टीपी सिंह, लाल सिंह, एसएन राय, आरती तमोरी, सुनीता झा, रक्षा शर्मा, रवि शुक्ला, आईके पांडे, कामता साहू, विवेक चड्डा मौजूद रहे। आभार मंडल मीडिया प्रभारी उमर खान ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें