फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स नहीं देने पर फाइनेंस कंपनी का कार्यालय सीज

Sun, 20 Jan 2019 01:57 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
झांसी। चार गाड़ियों का परिवहन कर 3.60 लाख रुपये अदा नहीं करने पर एक फाइनेंस कंपनी का शनिवार को कार्यालय सीज कर दिया गया। परिवहन और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की।
विज्ञापन


कानपुर रोड पर श्रीराम फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी द्वारा गाड़ियां फाइनेंस की गईं थीं। किस्त अदायगी न करने पर कंपनी ने फाइनेंस किए गए चार चौपहिया वाहन वापस ले लिए। इसके बाद से परिवहन विभाग को टैक्स अदा नहीं किया। परिवहन विभाग की ओर से कंपनी को तीन नोटिस जारी किए गए। बावजूद कंपनी की ओर से टैक्स की अदायगी नहीं की गई।

इस पर परिवहन विभाग ने रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को भेजा। एडीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसील की टीम परिवहन विभाग की टीम के साथ कंपनी के कार्यालय पर पहुंची और कार्यालय सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीके शुक्ला, तहसीलदार सदर राकेश कुमार समेत संग्रह अमीन अरविंद कुमार शर्मा व संजय खरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें