फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाइट चौराहे पर बन सकता है फ्लाईओवर -City

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाइट चौराहे पर बन सकता है फ्लाईओवर
विज्ञापन

- नगर निगम सदन की बैठक में लग सकती मुहर
- कुल 21 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम में शनिवार को होने वाली सदन की बैठक में इलाइट चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। प्रस्ताव में जीवनशाह तिराहे से इलाइट चौराहा होकर थाना नवाबाद और डमरू टॉकीज की दिशाओं में फ्लाईओवर का निर्माण करने की मांग की गई है। इसके अलावा भी कई अहम प्रस्ताव पर चर्चा होनी है।
विज्ञापन

महानगर के प्रमुख इलाइट चौराहे पर दिन रात आवागमन का बहुत दबाव रहता है। यहां आए दिन दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इसके मद्देनजर नगर निगम सदन की बैठक के लिए इलाइट चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव पार्षद प्रदीप खटीक की तरफ से दिया गया है। फ्लाईओवर बनने से चौराहे पर यातायात काफी सुगम हो जाएगा। इसके अलावा सदन की बैठक के लिए डडियापुरा के बड़ागांव गेट बाहर आरामशीन के पास क्षतिग्रस्त चुंगी की जगह दुकान अथवा कॉम्प्लेक्स बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है। वार्ड 39 में बाहर दतिया गेट अलीगोल खिड़की में बने प्राथमिक पाठशाला को जूनियर स्कूल में बनाने का भी प्रस्ताव है। इसी तरह करारी में खाली पड़ी नगर निगम की जमीन पर यूपी नेडा को सोलर प्लांट लगाने को स्वीकृति मिल सकती है। गढ़ियागांव, पिछोर में आयुर्वेदिक अस्पताल और कोछाभांवर, लहरगिर्द में होम्योपैथिक चिकित्सालय बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। नगर निगम के महारानी लक्ष्मीबाई सभाकक्ष में शनिवार को सुबह 11 बजे होने वाली सदन की बैठक के लिए 21 प्रस्ताव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें