फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व धरोहरों पर जानकारी-City

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने जानी बुंदेलखंड की वास्तुकला
विज्ञापन

सब हेड - प्रदर्शनी में गुरु गोरखनाथ, मत्स्येंद्र नाथ की चंदेल कालीन प्रतिमा रही आकर्षण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत राज्य पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को बुंदेलखंड के एतिहासिक किलों, भवनों की वास्तुकला से अवगत कराया गया।
विश्वविद्यालय में पुरातत्व अधिकारी डा. एसके दुबे ने विद्यार्थियों को बुंदेलखंड के सैकड़ों वर्ष पुराने और मंदिरों व किलों के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया। उनकी वास्तुकला व बनावट की बारीकियों से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी भवन के निर्माण के लिए बनायी जाने वाली योजना में पुरानी डिजाइनों क ा उपयोग कर उसे और अधिक भव्य बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र कालिंजर से आयी गुरु गोरखनाथ व मत्स्येंद्र नाथ की एक हजार वर्ष पुरानी प्रतिमा रही। जिसका निर्माण पत्थर की चट्टान पर चंदेल राजाओं ने कराया। इसके अलावा टोड़ी के राजा भानु प्रताप द्वारा लगाए गए रानी लक्ष्मीबाई के पत्र भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शनी का समापन 25 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें