फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला में 111 को मिली नौकरी, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार को सेवायोजन कार्यालय में लगाए गए रोजगार मेला में साढ़े तीन सौ अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और इनमें से 111 युवाओं को छह अलग-अलग कंपनियों में रोजगार मिल गया। नियुक्ति पत्र पाकर सभी चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मंडलीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेला में भारतीय जीवन बीमा निगम, जी4एस सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, एसएससीआई, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, वोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व स्किल इंडिया सोसायटी ने हिस्सा लिया। मेला के जरिये इन कंपनियों ने 10वीं पास से लेकर बीटेक डिग्रीधारकों तक को रोजगार के अवसर प्रदान किए। उन्हें बीमा अभिकर्ता, सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर और वेलनेस एडवाइजर बनने का मौका प्रदान किया। शुरुआती वेतन पंद्रह हजार रुपये तक देने की पेशकश की। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। उनसे उनकी शैक्षिक योग्यता संबंधी सवाल पूछे गए तथा भविष्य की तैयारियों की जानकारी ली।
मेला में झांसी के अलग-अलग क्षेत्रों से आए साढ़े तीन सौ अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 111 का कंपनियों ने चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए। रोजगार पाने वाले सभी अभ्यर्थी बेहद खुश नजर आए। चयनित अभ्यर्थियों को बताया गया कि होली के बाद उन्हें तैनाती स्थल पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन

इस साल 4,046 को मिला रोजगार
झांसी। सेवायोजन कार्यालय द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 में अब तक 20 रोजगार मेले आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके जरिये 4,046 को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक देवेश त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से कम रोजगार मेले आयोजित किए गए, लेकिन उनके उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें