झांसी। संचारी रोगों की लाइव रिपोर्टिंग के लिए एक अप्रैल से इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफ ोरमेशन प्लेटफार्म (आईएचआईपी) लांच किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को सीएमओ कार्यालय में शहरी और ग्रामीण स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डायरिया, डेंगू, मलेरिया, टायफ ायड श्वसन संबंधी बीमारियों के रिकार्ड की लाइव रिपोर्टिंग दज़ॱर की जागी।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अभी तक इंटीग्रेटेड डिसीज सर्विलेंस प्रोजेक्ट (आईडीएसपी) में हफ्ते में डाटा दर्ज किया जाता था, लेकिन अब आईएचआईपी के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी। इसके लिए शहर और ब्लॉक स्तर पर एएनएम, डॉक्टर व चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आईएचआईपी लांच होने के बाद संचारी रोग समस्या से ग्रसित कोई भी मरीज ओपीडी में आता है तो उसकी जानकारी तुरंत इस प्लेटफ ार्म पर दज़ॱर की जाएगी। जांच के लिए आए मरीजों की जानकारी भी लैब टेक्नीशियन द्वारा दज़ॱर की जाएगी। महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा ने बताया कि आईएचआईपी के तहत डायरिया, डेंगू, मलेरिया, टायफ ायड, खसरा, रूबेला, चिकनपॉक्स, अननॉन फ ीवर, श्वसन संबंधी सभी बीमारियों की लाइव रिपोर्टिंग दज़ॱर की जाएगी। जहां कहीं भी संचारी रोग संबंधित प्रकोप होता है, उसकी जानकारी भी दज़ॱर होगी। प्रशिक्षण में डबल्यूएचओ से एसएमओ डॉ. जूही, डीडीएम आदित्य और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ल मौजूद रहे।