फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा ट्रैक पर दौड़ सकेंगी एक सौ दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी से बांदा के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग का काम पूरा कर लिया गया है। अब इस ट्रैक पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी। अभी तक उक्त ट्रैक के स्टेशनों से गुजरते समय ट्रेन की गति को पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटा करना पड़ता था। साथ ही सीपरी ओवरब्रिज के बाकी काम को जनवरी के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही ओवरब्रिज को वाहन यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीपरी बाजार मालगोदाम के आसपास एपेक्स बिछाए जा रहे हैं। साथ ही, आसपास क्षेत्र को हरा- भरा किया जा रहा है। पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में दूसरे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा कर लिया गया है, जिसे इसी महीने चालू कर लिया जाएगा। इस प्लांट के पानी का उपयोग बगीचों और शौचालय में प्रयोग में लाया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर क्विक वाटरिंग सिस्टम लग गया है। इस सिस्टम से अब ट्रेन के कोचों में पांच से सात मिनट में ही पानी भर सकेगा। झांसी, ग्वालियर, मुरैना, ललितपुर, चित्रकूट एवं खजुराहो स्टेशन पर कोविड प्रीकॉशन कियोस्क मशीन लगाई गईं हैं। साथ ही चित्रकूट, बांदा, छतरपुर, दतिया, ललितपुर, मुरैना, भिंड, महोबा, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, हरपालपुर व खजुराहो स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय झंडा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोहरे में उठाए जा रहे हैं ये कदम
- मंडल की सभी गाड़ियों में फॉग सेफ डिवाइस उपलब्ध कराई जा रही है।
- पेट्रोलिंग करने वाले स्टाफ को जीपीएस आधारित ट्रैकर उपलब्ध कराए गए हैं।
- चालक, गार्ड, स्टेशन प्रबंधक, पर्यवेक्षक, प्वाइंट्समैन आदि परिचालन स्टाफ को काउंसिल किया जा रहा है।
- सभी स्टेशनों को पर्याप्त पटाखे उपलबध कराए गए हैं।
मंडल में अब तक 325 कर्मचारी कोरोना संक्रमित
मंडल में कार्यरत कर्मचारियों में से अभी तक 325 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 23 एक्टिव मामले हैं। बाकी कर्मचारी ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें