ललितपुर के मोहल्ला तलाबपुरा निवासी रमेश विश्वकर्मा का पुत्र रानू विश्वकर्मा दसवीं का छात्र बीते रोज दिन में एक बजे साइकिल से रिजल्ट देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन फिर लापता हो गया। परिवार वाले तभी से तलाश में जुटे हैं।
घर वालों का कहना है कि वह प्रथम श्रेणी में पास हुआ है। रानू के मामा के लड़के ने बताया कि वह अपने दोस्त से कह रहा था कि रिजल्ट तो देख लिया है अब मार्कशीट भी निकलवा लाता हूं लेकिन अभी तक लौटा नहीं है।