फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात

Sat, 25 Jul 2020 03:38 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से खौफजदा लोगों के लिए 105 साल की बुजुर्ग महिला मिसाल बनकर सामने आई हैं। तालपुरा निवासी इस बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दे दी है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से उन्हें डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन कर दिया गया।

विज्ञापन


तालपुरा की रहने वाली 105 साल की मानकुंवर को बुखार आने पर परिजनों ने क्षेत्र में लगे शिविर में 14 जुलाई को कोरोना वायरस की जांच कराई थी। 19 जुलाई को उनकी जांच रिपोर्ट आई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल ले जाया गया।

वहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया तो किसी प्रकार की समस्या न होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती रहने तक उन्हें कभी भी आईसीयू में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी। इलाज करने वाले डॉक्टर तक आश्चर्यचकित थे कि इतनी बुजुर्ग महिला सामान्य मरीज की तरह भर्ती है।
विज्ञापन


सैंपल लेने के बाद 10 दिन पूरे होने पर शुक्रवार को महिला को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। घर पर उन्हें अलग कमरे में क्वारंटीन किया गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि मानकुवंर प्रदेश की सबसे बुजुर्ग मरीज हैं, जो कोरोना को मात देकर सकुशल घर लौटी हैं। उनके बेटे ने बताया कि जब उन्हें कोरोना हुआ, तो उम्र की वजह से सभी परिवार के सदस्य घबरा गए थे। जब उनकी मां डिस्चार्ज होकर घर लौटीं तो सभी खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें