फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम दस्ते ने ध्वस्त किए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम दस्ते ने शुक्रवार को अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाते हुए आधा दर्जन से अधिक अवैध कब्जे ध्वस्त कर दिए। इस दौरान अवैध कब्जेधारकों ने विरोध की कोशिश की लेकिन, प्रवर्तन दल ने उनको खदेड़ दिया। दस्ते ने अवैध कब्जे धारकों से जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल प्रभारी एनएन वाजपेई की अगुवाई में दस्ते ने दोपहर में इलाइट चौराहे से कार्रवाई शुरू की। दस्ते को देखते ही पटरी दुकानदारों में खलबली मच गई। पटरी दुकानदार अपनी गुमटी-ठेला समेटकर भागने लगे। इलाइट चौराहे से मेडिकल कॉलेज गेट नंबर तीन के पास तक की दोनों ओर की सड़क पटरी दस्ते ने खाली कराई। इस दौरान दस्ते ने नगर निगम की भूमि पर कब्जा करके बनाए गए अवैध निर्माण भी ध्वस्त कर दिए। यहां कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश की। दस्ते ने कुछ स्थानों पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए पंद्रह दिन की मोहलत दी है। प्रवर्तन दल प्रभारी के मुताबिक आधा दर्जन से अधिक अवैध कब्जे हटवाए गए। इस दौरान प्रवर्तनदल कर्मियों समेत सुरक्षा बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें