फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 1043 युवाओं को उद्यमी विकास योजना के दिए जाएंगे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को झांसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 1043 लाभार्थियों को ऋण के चेक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, योजना के तहत अब तक लाभान्वित हो चुके झांसी और चित्रकूट मंडल के सभी लाभार्थी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके तहत, युवाओं को स्वरोजगार के लिए बगैर गारंटी के पांच लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान किया गया है। चार साल तक ऋण पर ब्याज में छूट दी गई है। ज्यादा से ज्यादा युवा इस योजना से लाभान्वित हों, इस पर प्रदेश सरकार का फोकस है।
विज्ञापन




इस योजना के तहत झांसी और चित्रकूट मंडल के सातों जनपदों में अब तक 1846 युवाओं का ऋण स्वीकृत किया जा चुका है। इनमें से 1043 युवाओं को 37.85 करोड़ का ऋण मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में वितरित किया जाएगा।

0000



लाभार्थियों का जनपदवार विवरण

जनपद लाभार्थी



झांसी 265

जालौन 112



ललितपुर 219

चित्रकूट 147



बांदा 138

महोबा 79



हमीरपुर 83

योग - 1043



0000

लाभार्थी पहनेंगे खास टी-शर्ट



आयोजन स्थल क्राफ्ट मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के सातों जनपद के लाभार्थी मौजूद रहेंगे। वह खास टी-शर्ट पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। टी-शर्ट पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान लिखा होगा, साथ ही योजना का लोगो भी लगा रहेगा। आयोजन स्थल पर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन



मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को कार्यक्रम में चेक भेंट किए जाएंगे। स्वरोजगार की दिशा में यह प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत, युवाओं को आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें