फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह और गेहूं खरीद केंद्र खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में छह गेहूं खरीद केंद्र और खुलेंगे
विज्ञापन


झांसी। गेहूं की अच्छी पैदावार को देखते हुए जिले में छह खरीद केंद्र और बढ़ाए जा रहे हैं, जिनका संचालन इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ने से गेहूं लेकर आने वाले किसानों को परेशानी नहीं होगी। अभी जिले में 90 केंद्र संचालित हैं।
कई सालों बाद जिले में पिछले साल सामान्य बारिश हुई थी। इसका फायदा रबी की फसल को हुआ है। पानी की पर्याप्त उपलब्धता और मिट्टी में नमी होने की वजह से इस बार गेहूं का रिकार्ड उत्पादन हुआ है। इसका अंदाजा खरीद केंद्रों पर आने वाले गेहूं को देखकर लगाया जा सकता है। वर्तमान में जनपद में 90 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिले में पिछले एक माह के दरम्यान 42,932 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है, जबकि लक्ष्य 94 हजार मीट्रिक टन है और खरीद पंद्रह जून तक की जानी है।
विज्ञापन

छह नए केंद्र चिरगांव, मऊरानीपुर, एरच मंडी, बंगरा, अस्ता और वमनुआ में खोले जा रहे हैं। डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी नए केंद्रों पर इसी सप्ताह खरीद प्रारंभ हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि किसानों को 1860 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। इसमें 1840 रुपये उपज की कीमत और बीस रुपये लेबर चार्ज शामिल है।

दिल्ली से आ सकता है शुभ संदेश
अप्रैल में अचानक बारिश होने की वजह से जिले में कई स्थानों पर गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा था। इन इलाकों के गेहूं के दाने काले पड़ गए हैं। ऐसे में किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी दिक्कत आ रही है। उन्हें केंद्रों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इसकी जांच के लिए पिछले दिनों केंद्रीय टीम झांसी आई थी। टीम अपने साथ गेहूं की नमूने भी ले गई है। संभावना जताई जा रही है कि जिन किसानों का गेहूं खराब हुआ है, उनका गेहूं खरीद के मानकों में ढील देकर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन


माल बाहर भेजने की है तैयारी
आने वाले दिनों में गेहूं की और तेजी से आवक होने की उम्मीद है। ऐसे में इसके भंडारण में जगह की कमी आड़े आ सकती है। इससे निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। भारतीय खाद्य निगम से गेहूं के दस रैक (दस मालगाड़ी) बाहर भेजने को कहा गया है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव की मतगणना होने के बाद भोजला मंडी में भी गेहूं के भंडारण की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें