फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-City

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेक तिवारी कांड की सीबीआई जांच कराने को तैयार सरकार
विज्ञापन

- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बोले
- इस बार नहीं होगी शाइनिंग इंडिया जैसी चूक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि लखनऊ का विवेक तिवारी कांड बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार नेे चंद घंटों में इस घटना पर बड़ी कार्रवाई की, ताकि आम जनता के बीच सरकार का भरोसा कमजोर नहीं हो सके। परिजन चाहेंगे तो सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराने को तैयार है। रविवार को उन्होंने यह बात झांसी होटल में आयोजित लोकसभा चुनाव संचालन समिति बैठक के उपरांत पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। अगर कोई अपराध हुए भी तो उसमें चार से छह घंटे में ही कार्रवाई हो गई। बड़ा अपराधी हो या सरकारी मशीनरी से जुड़ा व्यक्ति किसी को बख्शा नहीं जाएगा। लोकसभा चुनाव में 2004 की तरह शाइनिंग इंडिया का नारा देने के बाद जो हाल हुआ वैसा इस बार न हो, इस सवाल पर उनका कहना था कि इस बार ऐसी चूक नहीं होगी। केंद्र सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जन- जन पहुंचाने का अच्छा काम कर रहे हैं। इस बार की भाजपा की जीत पक्की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को नई दिल्ली में होने वालेे संतों के सम्मेलन में अगर कोई राम मंदिर को लेकर फैसला होता है तो भाजपा का क्या कदम होगा? इस सवाल से किनारा काटते हुए उन्होंने कहा कि 1989 से भाजपा राममंदिर की पक्षधर है। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने का इंतजार करना होगा। निश्चित ही फैसला पक्ष में आएगा। मेडिकल कॉलेज में जूनियर चिकित्सकों की मरीज और तीमारदारों के प्रति बढ़ती ज्यादती और अभद्रता पर उनका कहना था कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के समक्ष रखेंगे। वैसे चिकित्सकों को मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार का तनाव पैदा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें