फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ: ‘सूर्य मित्र’ बनकर रोशन करें रोजगार की राह-City

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सूर्य मित्र’ बनकर रोशन करें रोजगार की राह
विज्ञापन

सब हेड: सौर ऊर्जा क्षेत्र में काम का प्रशिक्षण देगा यूपीनेडा
- 50 फीसदी प्रशिक्षणार्थियों की प्लेसमेंट की गारंटी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोलर एनर्जी के लगातार बढ़ते उत्पादन के साथ-साथ इसमें रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। युवा बेरोजगारों को इस क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अधिकरण (यूपीनेडा) मदद कर रहा है। यूपीनेडा द्वारा प्रदेश में दो केंद्रों पर सूर्य मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाता है। इसमें सौर ऊर्जा क्षेत्र में काम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पाने वाले 50 फीसदी युवाओं की नौकरी का भी इंतजाम यूपीनेडा कर रहा है।
यूपीनेडा द्वारा लखनऊ के चिनहट और कन्नौज में स्थित दो प्रशिक्षण केंद्रों पर सूर्य मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाता है, जिनमें शिक्षित बेरोजगार नौजवानों को सौर ऊर्जा क्षेत्र में काम का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। ये तकनीकी प्रशिक्षण शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चार अलग-अलग वर्गों में होता है। ये वर्ग हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई और पालीटेक्निक डिप्लोमाधारी युवाओं के होते हैं। तीन माह का कोर्स केंद्र पर रहकर ही पूरा करना होता है। प्रशिक्षणार्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी यूपीनेडा की ओर से नि:शुल्क की जाती है। अधिकतम पैंतीस साल के बेरोजगार उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि प्रशिक्षण के बाद 50 फीसदी प्रशिक्षणार्थियों को यूपीनेडा की ओर से रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। सौर ऊर्जा का उत्पादन करने वाली विभिन्न कंपनियों में उनकी नौकरी का बंदोबस्त किया जाता है।
विज्ञापन


रोजगार की संभावनाएं अपार
सौर ऊर्जा का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। खासतौर पर बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार नई-नई इकाइयां स्थापित हो रही हैं। ऐसे में इसमें रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। सूर्य मित्र का प्रशिक्षण लेकर नौकरी पाना बेहद आसान है, क्योंकि इस फील्ड में प्रशिक्षित कामगारों की अभी कमी है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बेरोजगार यूपीनेडा के विकास भवन स्थित कार्यालय में अक्तूबर माह तक आवेदन कर सकते हैं। - शिवदर्शन वर्मा, परियोजना अधिकारी - यूपीनेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें