फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज: न रहने वालों के मकानों का निरस्त होगा आवंटन -City

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

.............................

न रहने वालों के मकानों का निरस्त होगा आवंटन
- मेडिकल कॉलेज प्रशासन जल्द गठित करेगा कमेटी
- सीएमएस बोले, जल्द सकारात्मक परिणाम आएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मकानों का आवंटन कराने के बावजूद नहीं रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उनके आवंटन निरस्त कर जरूरतमंदों को आवास दिया जाएगा। किराए पर मकान उठाने वालों का आवंटन भी निरस्त होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आवंटित आवासों को कुछ कर्मचारियों द्वारा खाली छोड़ देने और कुछ के किराए पर उठाने का मामला ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को उठाया था। ‘मकान के लाले, कहीं ताले, कहीं किराए पर उठा डाले’ शीर्षक से प्रकाशित की गई खबर में उल्लेख किया गया था कि एक्सरे टेक्नीशियन की पत्नी की हत्या जिस घर में हुई उसके ऊपरी तल, बगल वाले आवास के ऊपर के हिस्से और पीछे के कुछ मकानों में कोई नहीं रहता है। यदि ये घर खाली नहीं होते तो शायद बदमाश घर में दाखिल होने की हिम्मत न जुटा पाते और बड़ा हादसा होने से बच सकता था। खबर को संज्ञान में लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बेवजह बंद पड़े मकानों और किराए पर उठाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने कहा कि जल्द ही कमेटी का गठन किया जाएगा, जो कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। इसके बाद आवासों का सत्यापन होगा। उन्होंने कहा कि जल्द सकारात्मक परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें