हैडिंग - सुरेश अध्यक्ष, तो दिनेश बने मंत्री
सब हेड - माध्यमिक शिक्षक संघ क ा हुआ जनपदीय चुनाव
क्रासर - सुरक्षा के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस रही तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंगलवार को शिक्षा भवन के रैन बसेरा में हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय चुनाव में सुरेश चंद्र मिश्रा निर्विरोध जिलाध्यक्ष चयनित हुए। जबकि दिनेश प्रधान 53 वोटों से जीत हासिल कर मंत्री चुने गए।
परिसर में सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
चुनावी प्रक्रिया में 208 मतदाताओं में से 179 ने मतदान किया। इसमें मंत्री पद के दावेदार दिनेश को 116 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास लाक्षाकार को 63 वोट मिले। इससे पूर्व सुरेश चंद्र मिश्रा अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री ने कहा कि वेतन निर्धारण, पेंशन समस्या, ग्रेजुएटी एरियर संबंधी समस्याओं का निदान पहली प्राथमिकता होगी। न्यू पेंशन स्कीम के तहत 200 अध्यापकों के वेतन में कटौती हो रही है, लेकिन यह उनके खातों में शो नहीं हो रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा शासन के दिशा निर्देश के अनुसार करवाई जाएंगी। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह गौर, लखन लाल यादव, नरेंद्र पस्तोर, शिशुपाल सिंह यादव, केके वाजपेयी, सुदर्शन शिवहरे, विनोद शर्मा व जगदीश दीक्षित आदि मौजूद रहे।