फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरच में पुलिस टीम पर हमला-City

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, सिपाही घायल
विज्ञापन

एरच के कबूतरा डेरे में हुई वारदात, एक बदमाश पकड़ा
मोंठ क्षेत्र के जौरा हाइवे पुल के पास ट्रक चालक से लूटपाट कर भागे थे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शुक्रवार दोपहर एरच कस्बे के कबूतरा डेरा में पुलिस टीम पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। हमले में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि अन्य भागने में सफल हो गए। बदमाशों ने बृहस्पतिवार देर रात मोंठ क्षेत्र के जौरा हाइवे पुल के पास एक ट्रक में सवार दो चालकों ने लूटपाट की थी। उन्हें पकड़ने के लिए मोंठ और एरच थाना पुलिस कबूतरा डेरे पर गई थी।
बृहस्पतिवार देर रात मोंठ थाना क्षेत्र के जौरा हाइवे पुल के पास बदमाशों ने ट्रक का पहिया पंचर कर उसमें सवार ड्राइवर व उसके साथी से मारपीट कर नब्बे हजार रुपये लूट लिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मोंठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान जानकारी मिली कि लूटकांड को अंजाम देने वाले एरच कस्बे के कबूतरा डेरे के लोग हैं। सूचना मिलते ही शुक्रवार दोपहर मोंठ और एरच थाने की पुलिस कबूतरा डेरे पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ शुरू की ही थी तभी वहां मौजूद कबूतरा जाति के लोगों ने पुलिस को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। अचानक पथराव होने से पुलिस टीम हड़बड़ा गई और बचकर भागने लगी। बदमाशों को पथराव से एरच थाने के सिपाही शुभम अवस्थी लहूलुहान हो गए। पुलिस ने किसी तरह पथराव का सामना करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि बाकी भागने में सफल हो गए। सिपाही शुभम को उपचार के लिए झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के करीब एक घंटे बाद एसपी देहात कुलदीप नारायण के नेतृत्व में कई थानों की फिर से पुलिस कबूतरा डेरा पहुंची, लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला। एसपी देहात ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश से उनके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें