फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव- नामांकन-City

विज्ञापन
विज्ञापन
टैग - चुनाव
विज्ञापन

-----------
फोटो
------

सपा के राहुल ने किया नामांकन
- शहर के पार्षद पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
- बड़ागांव से अध्यक्ष पद पर एक नामांकन
- बरुआसागर अध्यक्ष पद के लिए नहीं खुला खाता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी से महापौर पद के प्रत्याशी राहुल सक्सेना ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आम आदमी पार्टी के नरेंद्र झा ने भी शुभ मुहूर्त में पर्चा भरा। वह आज भी नामांकन करेंगे। पार्षद पद के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी और 43 वार्डों के पार्षदों को नामांकन एक साथ करना था। लेकिन, पार्टी नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा के दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण पार्टी ने अपनी रणनीति बदल दी। कचहरी स्थित चुनाव कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर निर्णय लिया कि बिना शोर-शराबे के नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। इसके बाद पार्टी उम्मीदवार और प्रमुख कार्यकर्ता कारों पर सवार होकर बुंदेलखंड कालेज पहुंचे। पार्षद अपने स्तर से अलग-अलग बीकेडी पहुंचे। बीकेडी के स्वर्ण जयंती सभागार में राहुल सक्सेना ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके प्रस्तावक सोहन खटीक रहे। इस मौके पर सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व विधायक डा. रश्मि आर्या, दीपनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, अस्फान सिद्दीकी, यशपाल सिंह मौजूद रहे। वहीं बड़ागांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उर्मिला देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। नगर पालिका बरुआसागर से अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ।
विज्ञापन


इनसेट
-------
करोड़पति हैं सपा प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राहुल सक्सेना ने नामांकन पत्र के साथ अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया। इसमें उन्होंने खुद को करोड़पति बताया है। उनके पास 82 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें खेती 0.39 हेक्टेयर है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये, अकृषि भूमि 30 लाख रुपये, पीतांबरा एंक्लेब में मकान की कीमत 30 लाख रुपये, एक्टिवा और बजाज पल्सर बाइक है। चल संपत्ति 35.87 लाख रुपये की है। इनकी पत्नी के नाम बैंक खाते में पचास हजार रुपये, खुद के नाम एक लाख रुपये और उन्होंने 36 लाख रुपये का विभिन्न योजनाओं में निवेश किया है।
विज्ञापन


आज आएंगी राखी बिड़लान
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र झा ने मुहूर्त को देखते हुए मंगलवार को नामांकन किया। अब वह बुधवार को फिर से नामांकन करेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली से विधायक राखी बिड़लान और अलका लांबा नामांकन में शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें