फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट की खबर-City

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मार्क्स कॉलेज ने एल्पाइन स्कूल को हराया
विज्ञापन

सब हेड: कुणाल, युवराज और प्रद्युम्न ने किया शानदार प्रदर्शन
क्रासर
जिला क्रिकेट संघ आयोजित कर रहा है अंतर स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सेंट मार्क्स कॉलेज ने युवराज गोयल, प्रद्युम्न यादव व कुणाल रायकवार के हरफनमौला प्रदर्शन के बूते एल्पाइन पब्लिक स्कूल को हराया।
पं. विश्वनाथ शर्मा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एल्पाइन 14 ओवर में सिर्फ 69 रन बना सकी। बल्लेबाज अमर दीप सिंह ने सर्वाधिक 33, सुधीर राजपूत ने 16 रन जोडे़। सेंट मार्क्स कॉलेज की ओर से गेंदबाजी में कुणाल रायकवार ने चार, युवराज गोयल और प्रद्युम्न यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट मार्क्स कॉलेज ने 8 वें ओवर में एक ही विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए युवराज गोयल ने 28, प्रद्युम्न यादव ने 27 और कुणाल रायकवार ने 12 रन बनाए। एल्पाइन की ओर से एकमात्र विकेट अमन सिंह ही ले पाए। कुणाल रायकवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव, परवेज खान, विपुल तैलंग, संजय कुशवाहा, पीयूष नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें