फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि- किसानों को बैंक शाखा से मिलेगी बस सुविधा-City

विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके थे बकाएदार, वही करेगा सत्कार
विज्ञापन

सब हेड: किसानों को बैंक शाखा पर मिलेगी ऋण माफी कार्यक्रम में आने को फ्री बस
क्रासर
- मोंठ, मऊरानीपुर व झांसी तहसील से आएंगे, पास बुक और आधार कार्ड लाना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
किसान जिस बैंक के कर्जदार हैं, ऋण माफी योजना का लाभ दिलाने के लिए उसी शाखा में अब उनका सत्कार होगा। नौ सितंबर को जीआईसी मैदान में होने वाले प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में आने के लिए बैंक शाखा से ही उन्हें फ्री बस मिलेगी। कार्यक्रम में मोंठ, मऊरानीपुर और झांसी तहसील के किसान आएंगे। उन्हें अपने साथ बैंक की पासबुक और आधारकार्ड भी लाना होगा।
राजकीय इंटर कॉलेज में नौ सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह किसानों को फसल ऋण माफी का प्रमाणपत्र बांटेंगे। पहले चरण में 11,055 किसानाें को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम स्थल पर मोंठ तहसील के एक हजार, मऊरानीपुर तहसील के एक हजार और झांसी तहसील के ढाई हजार किसानों को प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। इन किसानों के बैंक खाते में पैसे पहुंचा दिए गए हैं, केवल उन्हें प्रमाणपत्र देना बाकी है। बाकी किसानों को तहसील स्तर पर शिविर लगाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कर्ज माफी का प्रमाणपत्र बांटा जाएगा। किसानों को अपने गांव से झांसी आने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए उन्हें संबंधित बैंक शाखा से बस की सुविधा मिलेगी। किसानों को लंच पैकेट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि जो किसान फसल ऋण माफी का प्रमाणपत्र लेने आ रहे हैं, वह अपने साथ बैंक की पासबुक और आधारकार्ड जरूर लाएं। बिना बैंक पास बुक और आधार कार्ड की जांच किए बिना उन्हें कर्ज माफी का प्रमाणपत्र नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


बट्टा खाता का कर्ज नहीं होगा माफ
बैंक में यदि किसान का पहले से कर्ज है और बहुत दिनों से वह पैसा खाते में जमा नहीं किया गया है, तो उस पैसे का एनपीए (बट्टा खाता) में डाल दिया गया है। कर्ज माफी में इस पैसे को नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें