फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 101 नए मरीज मिले

विज्ञापन
101 corona positive, one died
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू रफ्तार से जिले में आगे बढ़ रहा है। रविवार को इस महामारी के शिकार 68 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हुई। जबकि, 101 नए मरीज भी सामने आए।
विज्ञापन

आरा मशीन निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। उन्हें बुखार, कफ व सांस लेने में परेशानी होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। वे पहले से अस्थमा के भी रोगी थी। मेडिकल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिले में अब तक 114 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
वहीं, 5710 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 4145 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 84 को रविवार को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 80.42 प्रतिशत है। वर्तमान में 1004 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें 150 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें