फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 10 नए मरीज मिले, 60 की हुई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के 2,995 मरीजों की जांच में मंगलवार को 10 नए मरीज सामने आए। जबकि, 60 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 96.47 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में सक्रिय संक्रमितों की संख्या महज 170 रह गई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीज शिवपुरी मार्ग वरदान विहार कॉलोनी, रक्सा, सदर बाजार, ग्रीन पार्क कॉलोनी, कमिश्नर कार्यालय, ग्वालटोली, उल्दन, बबीना कैंट, प्रेमगंज, रानापुरा व रेलवे कॉलोनी में पाए गए। विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 9689 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 9347 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 170 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 27 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिले में अब तक 172 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें