फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.78 लाख मनरेगा मजदूरों को मिल रहा रोजगार

विज्ञापन
कमिश्नरी में बैठक करते मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने मंगलवार को मंडलीय बैठक में अब तक मंडल में प्रवासी और मनरेगा मजदूरों को रोजगार दिए जाने की समीक्षा की। इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक प्रवासी श्रमिक और कामगारों को रोजगार दिया जाए। अभी यह स्थिति संतोषजनक नहीं है। विभाग एक्शन मोड पर आकर प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को चिह्नित करते हुए रोजगार दें।
विज्ञापन

मंडल में कुल 1.78 लाख लोगों को मनरेगा में रोजगार दिया जा रहा है। मंडल में 36.81 करोड़ रुपए मजदूरी के रूप में सीधे श्रमिकों के खातों में हस्तांतरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में पारंगत श्रमिकों से चेकडैमों का निर्माण कराया जाए। मरम्मत की आवश्यकता वाले 183 में से 105 चैकडैमों पर कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। उन्होंने पंचायत राज विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग और लघु सिंचाई विभाग के अफ सरों को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें