फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मंडी शुल्क दिए आए आठ वाहनों पर 1.68 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आगरा, शमसाबाद और शिकोहाबाद से बिना मंडी गेट पास के झांसी में दाखिल में हुईं गाड़ियों से मंडी समिति ने 1.68 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। साथ ही मंडी और विकास शुल्क भी अलग से लगाया गया है।
विज्ञापन

अवैध संचरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंडी सचिव पंकज शर्मा, इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार तड़के तक वाहनों की जांच की। झांसी में आगरा और फिरोजाबाद जनपद से अलग-अलग आठ गाड़ियां मंडी शुल्क चोरी करते हुए पाई गईं। सचिव ने बताया कि ये गाड़ियां कोल्ड स्टोरेज से लोड करके माल उतारने के लिए झांसी आई थीं। इन सभी से 1.68 लाख जुर्माना के साथ-साथ लगभग 25 हजार रुपये मंडी और विकास शुल्क अलग से वसूला गया है। उन्होंने बताया कि अब चार टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी टीम का प्रभारी मंडी निरीक्षक को बनाया गया है। ये टीमें लगातार वाहनों की जांच करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें