फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की आंख में मिर्ची झोंककर डेढ़ लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सदर बाजार क्षेत्र के भगवंतपुरा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार की आंखों में मिर्ची झोंककर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। तमंचा लगाकर बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी अनिल वर्मा की भगवंतपुरा के पास खुशी मनी ट्रांसफर के नाम दुकान से है। आरोप है कि रविवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान पर घर लौट रहे थे। भगवंतपुरा से कुछ दूरी पर मून सिटी के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। उनके रुकते ही एक बदमाश ने आंख में मिर्ची डाल दी।
सीने में तमंचा लगाकर बदमाश हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। बैग में डेढ़ लाख रुपये रखे थे। घर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें