फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डंपर के धक्के से बुलेट सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के पास डंपर की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर सड़क के किनारे एक घर में घुसा गया। परिजन बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

करंजाकला निवासी पूर्व प्रधान जंग बहादुर यादव का 26 वर्षीय पुत्र अरविंद यादव जौनपुर शहर गया था। दोपहर बाद वह अपनी बुलेट से लौट रहा था। पूर्वांचल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के समीप शाहगंज की ओर से आ रहे डंपर का संतुलन बिगड़ गया और वह विपरीत दिशा में चला गया। सामने से आ रहे बुलेट सवार को चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद डंपर सकालु यादव के घर में घुस गया। हालांकि परिजन बाल-बाल बच गए। घायल अरविंद को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में उसे मृत घोषित कर दिया गया। डंपर मौके पर छोड़ कर चालक फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अरविंद का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें