फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: मुंबई से घर लौट रहे युवक की रास्ते में मौत, बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

Sat, 08 Apr 2023 10:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के शाहगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर बड़ागांव बाजार में शनिवार रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मुंबई से आया था। 
 
विज्ञापन
सर्वेश कुमार गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से अपने घर आ रहे एक युवक की शनिवार रात जौनपुर जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि इस हादसे में उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की शिनाख्त अर्गूपुर खुर्द सर्वेश कुमार गौतम (20) के रूप में हुई। यह हादसा शाहगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर बड़ागांव के पास यूनियन बैंक के सामने हुआ।

विज्ञापन


अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी सर्वेश मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। कंपनी से छुट्टी लेकर घर आ रहा था। शनिवार शाम गोदान एक्सप्रेस से शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरा। उसका मौसेरा भाई खेतासराय थाना क्षेत्र के महमदाबाद खुदौली गांव निवासी सुनील कुमार (22) उसे ले जाने के लिए आया।

दोनों बाइक से अर्गूपुर खुर्द के लिए रवाना हुए। बड़ागांव बाजार में बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर ही सर्वेश की मौत हो गई। मौसेरे भाई सुनील को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिना अनुमति ट्रक पकड़ने के मामले में दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित, DIG तक पहुंची थी बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें