सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में लाइन बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी सिपाही और उसके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
शाहगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि मनरेगा में मजदूरी करते समय महिला को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान विवाहिता का मोबाइल से एक वीडियो क्लिप भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए महिला के साथ तीन महीने तक दुराचार करता रहा।
पीड़िता ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। क्षेत्राधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजेश पुत्र अच्छेलाल निवासी सिधाई पर दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।