फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मां-बेटी की हत्या: उड़द की फसल को लेकर विवाद, भाई ने कुल्हाड़ी से काटा; बचाने आई मां को भी नहीं छोड़ा

Fri, 18 Sep 2026 05:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में सगड़ी ले जाने को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपनी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव करने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
हत्या बनीं चर्चा का विषय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के सैदुपुर गांव में शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जमीन के विवाद और खेत से उड़द की फसल लाने के लिए सगड़ी ले जाने के लिए हुए विवाद में छोटे भाई भूपेंद्र चंद्र पटेल ने बड़ी बहन गौरा देवी (45) की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। बेटी को बचाने दौड़ी मां शीतला देवी (70) पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी चला दी।

विज्ञापन




गर्दन पर लगी चोट के कारण मां की भी मौत हो गई। मां-बहन की हत्या करने के बाद आरोपी घटनास्थल पर ही बैठा रहा। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बड़ी बहन उसकी बात को नजर अंदाज कर रही थी। इस कारण उसे गुस्सा आ गया और उसने घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र चंद्र पटेल की बड़ी बहन गौरा देवी मायके में ही रहती थीं। भाई-बहन के बीच जमीन का विवाद बहुत दिनों से चल रहा था। आए दिन दोनों में कहासुनी होती थी। शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गौरा देवी ने भूपेंद्र से खेत से उड़द की फसल लाने के लिए सगड़ी ले जाने के लिए कहा। 

इसी बात के लिए भाई-बहन में विवाद शुरू होने लगा। कहासुनी के दौरान भूपेंद्र ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से गौरा देवी पर हमला कर दिया। दोनों के बीच चल रहे विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां शीतला देवी पर भी भूपेंद्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नेवढ़िया पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन

माैके पर माैजूद स्थानीय लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने पर एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा, सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी सहित जिले के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैदुपुर में मां-बेटी की हत्या भाई ने की है। प्रारंभिक जांच में जमीन के विवाद की बात सामने आ रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। - आतिश कुमार सिंह, एएसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें