फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल 

Fri, 14 Oct 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर क्षेत्र में गुरुवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जयपालपुर गांव निवासी बृजेश सिंह (45) गडिया गांव में किसी वकील से मिलकर साइकल से घर लौट रहे थे। वह गोविंददासपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। उधर मछलीशहर इलाके में दो तीन अलग अलग दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। पंवारा थाना क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी अनिल गौतम (28) अपनी पत्नी रेनू देवी (24) और दो वर्षीय पुत्र यश के साथ बाइक से मछलीशहर आ रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह श्रीनेतगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गय। जहां पति पत्नी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि बालक को मामूली चोट आई थी।

दूसरी घटना  कोतवाली क्षेत्र के पूराफगुइ गांव निवासी  अमर बहादुर चौहान (24) माखन सिंह चौहान(19) बुधवार की रात करीब 11 बजे बाइक से भरत मिलाप देखने मछलीशहर आ रहे थे। वह जैसे ही मुंगरा चौराहे के निकट पहुंचे तभी पीछे से  अज्ञात वाहन से धक्का लग गया। दोनों घायल हो गए। कौरहा गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश यादव  भी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें