जिले में अलग - अलग हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और एक साइकल सवार वृद्ध घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकिया रामदासपुर निवासी रब्बूल अहमद का बेटा रियाज (22) मंगलवार की सुबह अपने साथी शैलेश के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। गांव में जैसे ही वह सड़क पर मुड़ा तभी बाइक स्टैंड झुका होने के कारण अनियंत्रित होकर दोनों बाइक समेत सड़क गिर पड़े। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
रियाज का सिर फट गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने रियाज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत पर कोहराम मच गया।
बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के हरीपुर बाजार निवासी शंभूनाथ शर्मा (45) किसी काम से सुजानगंज की ओर जा रहे थे। वह बसरहीनाथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।