फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 2373 प्रत्याशियों भरा पर्चा

Wed, 18 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के पांच ब्लाकों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत  सदस्य पद के लिए नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन मंगलवार को प्रधान पद के लिए 2373 और सदस्य पद के लिए 4781 नामांकन दाखिल किए गए। करंजाकला ब्लाक मुख्यालय पर देर शाम तक नामांकन हुआ। नामांकन का अखिरी दिन होने के कारण शाम पांच बजे तक जितने प्रत्याशी कतार में लगे थे सभी का नामांकन दाखिल कराया गया।
विज्ञापन



प्रथम चरण के पांच ब्लाक शाहगंज, खुटहन, सुईथाकला, करंजाकला व बक्शा के 489 ग्राम प्रधान और 6061 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन का कार्य दूसरे व अंतिम दिन जारी रहा। नामांकन का कार्य ब्लाकवार तैनात निर्वाचन अधिकारी की देख-रेख में संपन्न हुआ। ब्लाक मुख्यालय को नामांकन स्थल के रुप में निर्धारित किया गया है।


नामांकन का कार्य सुबह आठ बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक हुआ। अंतिम दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 2373 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4781 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें शाहगंज ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 422 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1140 प्रत्याशियों नामांकन किया।
विज्ञापन



बक्शा ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 620 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 931 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सुईथाकला ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 382 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 725 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।


 खुटहन ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 435प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 949  प्रत्याशियों ने नामांकन किया।  करंजाकला ब्लाक में प्रधान पद के लिए 517 और सदस्य पद के लिए 1036 नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें