फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत 19-55-52

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चुरावनपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर 13 जून को हुई मारपीट में घायल समरजीत चौहान (42) की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर बक्शा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चुरावनपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर 13 जून को मारपीट हो गई थी। मारपीट में 12 लोग घायल हुए थे। आरोप है कि एक पक्ष ने गोली चलाई थी, जो श्रवण कुमार चौहान की कमर में लगी थी। वहीं, इसी घटना में दूसरे पक्ष से डा. समरजीत चौहान भी घायल हो गए थे। जिनका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर बक्शा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। सीओ रणविजय सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस पहले ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कई लोगों का चालान कर चुकी है। अब मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें