फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के परौती का पूरा गांव के पास बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सिकरारा गांव निवासी अरविंद कुमार का पुत्र अभिषेक (22) गांव के ही मनोज कुमार के साथ अपनी बहन की शादी का कार्ड लेकर रिश्तेदारी में जा रहा था। टेकारी-भभौरी लिंक मार्ग पर परौती का पूरा गांव के पास बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एसओ अश्विनी दुबे ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें