थानागद्दी। जिले की सीमा से सटे वाराणसी के सिंधौरा बाजार में सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका दूसरा साथी गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। मृतक जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव का निवासी था। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।
रुद्रपुर गांव निवासी शहाबू (28) और आशीष सिंह (20) बाइक से सिंधौरा बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा में गए थे। घर लौटते समय थानागद्दी-भोजूबीर मार्ग पर सिंधौरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से शहाबू के वाहन की भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर में बाइक चालक शहाबू की मौके पर ही मौत हो गई। आशीष सिंह घायल हो गया। उसे रतनूपुर बाजार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहाबू की मौत से परिवार में कोहराम मच गई। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी, दो वर्षीय बेटी और एक छह माह का बेटा है।