फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंट में दुकानें, सड़क पर पार्किंग

विज्ञापन
19- ओलन्दगंज में आधी सड़क पर खड़ी बाईकें। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में गंभीर होती जा रही जाम की समस्या के समाधान के लिए अफसर तनिक भी गंभीर नहीं है। नई योजना बनाना तो दूर यातायात के मौजूदा नियमों तक का ठीक से पालन नहीं कराया जा रहा है। सड़क के किनारे व्यावसायिक भवनों बनते जा रहे हैं और किसी के यहां पार्किंग की सुविधा नहीं है। बेसमेट में भी दुकानें चल रही हैं। ग्राहक सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं और जाम का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

शहर से आठ किमी की परिधि का क्षेत्र मास्टर प्लान में आता है। इस दायरे में किसी तरह का निर्माण कराने से पहले मास्टर प्लान से अनुमति जरूरी है।
नियमानुसार इस क्षेत्र में व्यावसायिक भवन में पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए। इस शर्त को पूरा किए बगैर मानचित्र स्वीकृत नहीं हो सकता है। पिछले एक दशक के दौरान शहर में बने व्यावसायिक भवनों के मानचित्र में बेसमेंट को पार्किंग के रूप में दर्शाया गया है, लेकिन कहीं भी यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही। कोतवाली से ओलंदगंज के बीच के इलाके में सैकड़ों ऐसे व्यावसायिक भवन हैं, जिनके बेसमेंट में दुकानें बन गई हैं। रुहट्टा, जेसीज चौराहा, सब्जी मंडी, भंडारी स्टेशन रोड, बदलापुर पड़ाव आदि क्षेत्र में भी ऐसे भवनों की बड़ी संख्या है। यहां ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं तो सड़क पर ही वाहन करने को मजबूर होते हैं। खुद दुकानदार भी अपने वाहन सड़क की पटरी पर ही खड़ी करते हैं। आधी सड़क तक वाहन खड़े रहने से आम लोगों को चलने की जगह ही नहीं मिल पाती। नतीजा जाम लगता है।
सड़क 30 फीट की, चलने के लिए15 फीट
शहर में वाहनों की आवाजाही के लिहाजा से सड़कें तंग हैं। ऊपर से पटरियों पर कब्जे के चलते हालात बदतर हो जा रहे हैं। शाही पुल से कोतवाली तक सड़क की चौड़ाई 30 फीट की है, मगर पटरियों पर पार्किंग के चलते यह दिन में आधी रह जाती है। दो चार पहिया वाहन भी इस रास्ते से बमुश्किल निकल पाते हैं। पालीटेक्निक चौराहे के पास सड़क 45 से 50 फीट तक चौड़ी है, मगर दिन में इसकी चौड़ाई आधी रह जाती है। शेष भाग पर वाहन खड़े होते हैं, जबकि इस इलाके में संचालित कई व्यावसायिक भवनों ने बेसमेंट बना रखा है लेकिन उनमें वाहनों की पार्किंग नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें